फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर व दुकान से हजारों का सामान चोरी

Sun, 07 Sep 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार घर का ताला लगाकर बाहर गया था। वहीं एक दुकान से चोरों ने मोबाइल, एलईडी सहित अन्य कीमत सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खुंडेवाला निवासी जरनैल सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कल किसी काम से सपरिवार बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर का ताला लगा हुआ था। जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर उसने बताया कि घर पर रखी 90 हजार की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उधर, पृथ्वी नगर कॉलोनी अरुण शर्मा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तिलक नगर में मोबाइल की दुकान है। गत रात्रि वह दुकान बंद करके घर चला गया था। अगली सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा एलसीडी व मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें