मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार भी यहां पहुंचे और दोनों ने यहां से अपने लिए एक रुपये में किताबें खरीदी हैं। दोपहर 12 बजे तक सबसे ज्यादा लोगों ने यहां से अपनी पसंद का सामान खरीदा।
चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से सेक्टर 38 सी के रानी लक्ष्मी भाई महिला भवन में एक रुपये स्टोर खोला गया है। यहां टीवी, फ्रिज, ऑक्सीजन इंसुलेटर तक 1 रुपये में बिक रहा है। सामान खरीदने के लिए बाहर तक लाइन लगी हुई है। निगम की टीम एक बार में पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को अंदर भेज रही है।
मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार भी यहां पहुंचे और दोनों ने यहां से अपने लिए एक रुपये में किताबें खरीदी हैं। दोपहर 12 बजे तक सबसे ज्यादा लोगों ने यहां से अपनी पसंद का सामान खरीदा। किताबें, कपड़े, जूते, चप्पल और बर्तन तक एक रुपये में मिल रहा है। यहां से एक रुपये में सम्मान भी खरीद सकते हैं। कुछ लोग, जिनको सम्मान के तौर पर मोमेंटो मिला था, दे गए हैं।