फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे इलाज के लिए बेहतर इमेजिंग व अनुभवी रेडियोलाजिस्ट जरूरी: डा. केके तलवार

Mon, 11 Nov 2019 08:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बीमारी का सही इलाज उसकी अच्छी जांच पर निर्भर करता है। अच्छी इमेजिंग के साथ अनुभवी रेडियोलाजिस्ट का होना भी जरूरी होता है। रविवार को यह बात पंजाब मुख्यमंत्री के मेडिकल एजुकेशन एडवाइजर व पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डा. केके तलवार ने सेक्टर 11 में संजीवनी डायग्नोस्टिक के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि अच्छी इमेजिंग के साथ अच्छी रिपोर्टिंग जरूरी है।

विज्ञापन


दोनों के बीच अच्छा तालमेल होने से मरीज का बेहतर इलाज होता है। इस मौके पर संजीवनी डायग्नोस्टिक की डा. राखी भदादा ने बताया कि उनके सेंटर में आधुनिक मशीने इंस्टाल हुईं हैं, जो आसपास के शहरों में नहीं है।

यहां पर थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन हैं, जो क्लीन इमेज के साथ बहुत अच्छी रिपोर्ट देता है। यह मानिए कि उससे कुछ छिप नहीं सकता। हार्ट का एमआरआई बहुत अच्छा और जल्दी करता है और वह भी कम आवाज में। चंडीगढ़ स्थित अन्य सेंटरों में 1.5 टेस्ला के ही एमआरआई मशीने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी में मेमोग्राफी की डिजिटल मशीनें हैं, जो चंडीगढ़ के किसी भी प्राइवेट सेंटर में नहीं और न ही पंजाब में। उच्चकोटि का एक्सरे उपलब्ध है, जो फुल लेग व फुल स्पाइन की सिंगल में इमेज उपलब्ध कराता है। सेंटर में मेसिएल जिनोमिक की सुविधा भी है। इसके माध्यम से कैंसर मरीजों की उस म्यूटेशन का पता चलता है, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डा. रेखा ने बताया कि उनके सेंटर के रेट भी काफी नार्मल रखे गए हैं। जो रेट एमआरआई 1.5 टेस्ला का है, उसी रेट पर 3 टेस्ला एमआरआई फीस ली जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज से सामान्य रेट लिए जाएंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. जी दीवान ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम भारत के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

इस स्कीम में पोर्टेबिलिटी होने की वजह से पूरे देश के मरीजों को चंडीगढ़ में मुफ्त इलाज मिल सकता है, इससे आने वाले समय में चंडीगढ़ मेडिकल हब बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें