फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी के 3864 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख और अन्य अहम बातें

Fri, 09 Aug 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आने वाले समय में पीजीटी शिक्षकों का संकट नहीं रहेगा। प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पीजीटी के 3864 पद भरने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


सरकार की स्वीकृति के बाद सात अगस्त को आयोग ने पद भरने की अधिसूचना जारी कर दी। विभिन्न विषयों के इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त से पांच सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

9 सितंबर फीस जमा करने की आखिरी तारीख है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, अंक, फोटो, हस्ताक्षर, फीस डिटेल इत्यादि को बहुत ही सावधानी से भरें। गलती होने पर सुधार के लिए कोई भी आग्रह स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 3864 पदों में 3827 पद हरियाणा कैडर व 37 पद मेवात कैडर से भरे जाएंगे। हरियाणा कैडर के 3827 पदों में 1902 पद अनारक्षित श्रेणी, एससी के लिए 726 पद, बीसी-ए के लिए 362, बीसी-बी के लिए 173 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 378 पद व बाकी पद अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

विषय अनुसार भरे जाने वाले पदों का ब्योरा  
. बॉयोलॉजी-127 पद
. कैमिस्ट्री - 131 पद
. कॉमर्स - 304 पद
. कंप्यूटर साइंस - 1373 पद
. अंग्रेजी - 530 पद
. फाइन आर्ट्स - 35 पद
. हिंदी - 194 पद
. इतिहास - 329 पद
. मैथ - 522 पद
. संगीत - 35 पद
. शारीरिक शिक्षक - 241 पद
. उर्दू - 6 पद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें