फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर मिलेगी पासपोर्ट की जानकारी

Wed, 06 Nov 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप अपने मोबाइल फोन पर पासपोर्ट की जानकारी ले सकेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने एम पासपोर्ट सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इस सेवा की शुरुआत के साथ ही पासपोर्ट आवेदक पासपोर्ट से संबंधित जानकारी अपने स्मार्ट फोन पर ले सकेंगे।

यह सेवा एप्पल के आई फोन और विंडो फोन पर भी उपलब्ध होगी।

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने मोबाइल एप्पलीकेशन की यह सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।

मिनिस्ट्री ने यह सेवा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ मिलकर शुरू किया है। इस सेवा के जरिये पासपोर्ट आवेदक को न तो किसी दफ्तर में जाना होगा न ही बार-बार कंप्यूटर या लैपटाप का सहारा लेना होगा।

वह अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड करके जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इसमें ट्रैकिंग, पासपोर्ट कार्यालय और अन्य जानकारी ली जा सकेगी। इसी एप्लीकेशन में पासपोर्र्ट नंबर और अन्य जानकारी भी मिल जाएंगी।

इस एप्लीकेशन में विकल्प दिया गया है कि पिन कोड के आधार पर भी सर्च किया जा सकता है। एप्लीकेशन से पुलिस स्टेशन की भी जानकारी ली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें