फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: अब राशन पर मिलेगी कैश सब्सिडी

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल योजना की सफल शुरुआत के बाद प्रदेश सरकार अब राशन पर भी कैश सब्सिडी देने की योजना बना रही है। इसके लिए सभी डीएफएससी को निर्देश दिए गए हैं कि लाभपात्रों के आधार कार्ड्रों को जल्द से जल्द राशन कार्डों से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


मुख्यालय की इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इसी सप्ताह चंडीगढ़ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक भी होनी है। प्रदेश सरकार चाहती है कि जिस तरह से डीबीटीएल योजना के शुरू होने से रसोई गैस के ब्लैक पर रोक लगी है उसी तरह राशन लेने वाले लाभपात्रों को भी क्यों न कैश सऱि्ब्सडी दे दी जाए।

जिसमें लाभपात्रों के आधार कार्ड तथा बैंक खातों को राशन कार्डों से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। जिसके बाद लाभपात्रों को मिट्टी का तेल, गेहूं, चीनी, दाल आदि पर गैस सिलेंडरों की तरह एडवांस कैश सब्सिडी दी जाएगी उसके बाद लाभपात्र बैंक से पैसे निकलवा कर डिपो पर राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में इस समय 98 हजार लाभपात्र राशन ले रहे हैं जिसमें से 24075 एसबीपीएल, 14548 सीबीपीएल, 11625 एवाईआई, 47738 खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुड़े हुए हैं। इनमे से केवल अभी तक 30 प्रतिशत ही आधार कार्ड जिला मुख्यालय के पास जमा हुए हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड बना जमा करवाना बना चुनौती

जिले में आधार कार्ड बनाने का काम कछुए की तरह चल रहा है और सरकार हर योजना के लिए आधार कार्ड को जोड़ रही है ऐसे में अब खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों के आगे भी चुनौती है कि वह कैसे आधार कार्ड का लिंक कर पाएंगे।

क्यों कि अकेले फतेहाबाद शहर में आधार कार्ड के लिए अगस्त तक की बुकिंग हो चुकी है जिसमें 20 हजार लोगों ने बुकिंग करवा रखी है और आधार कार्ड बने अभी तक केवल 6 हजार लोगों के ही हैं। ऐसे में अधिकारियों को चिंता सता रही है कि यदि इस योजना को जल्द शुरू कर दिया गया तो आधार कार्ड को कैसे जोड़ा जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दिलबाग सिंह दून ने बताया कि सरकार योजना बना रही है कि आधार कार्ड लिंक करके लाभपात्रों को कैश सब्सिडी दे दी जाए। जिसके लिए इसी सप्ताह चंडीगढ़ में मीटिंग भी होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें