रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी की ओर से लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को लाइसेंस के लिए अब काउंटर पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पडे़गा। लर्निंग लाइसेंस के लिए अब लोगों को संपर्क सेंटर में अप्लाई कर सकते हैं।
लाइसेंस के लिए आरएलए में सारथी साफ्टवेयर का 4.0 वर्जन लांच कर दिया गया है। यह सारथी 2.0 का एडवांस वर्जन है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए लोगों को ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जिससे लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया तेजी से हो पाएगी। यह प्रयास मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के निर्देशों पर किया गया है।
सके लिए लोग ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं लर्निंग लाइसेंस के लिए अब लोगों को संपर्क सेंटर में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 20 रूपये की फीस निर्धारित की गई है। आरएलए डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकेलिए संपर्क सेंटरों में यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अधिक जानकारी chdtransport.gov.in/ वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।