फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन से एक घंटे में अंबाला टू लुधियाना

Sun, 02 Aug 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे की सहायता से अंबाला और लुधियाना रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने की बात कही जा रही है, वहीं अब इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसी योजना के अंतर्गत धीरे-धीरे इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार को सेमी हाई स्पीड तक लेकर आना है।
विज्ञापन


इसी के चलते रेलवे पहले चरण में अंबाला से लुधियाना के बीच ट्रेनों की स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना बना रहा है। इस बाबत रेलवे हाईकमान ने इसकी औपचारिक घोषणा तो कर दी है, मगर इस पर काम होना बाकी है, उसके बाद ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।

इस ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने को लेकर रेलवे ने इस रूट पर प्राथमिक सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए अफसरों द्वारा पूरे रूट का निरीक्षण किया जा चुका है और ये सर्वे कर लिया गया है कि इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने के लिए क्या-क्या जरूरी ढांचागत व्यवस्थाओं की जरूरत है।
विज्ञापन


यात्रियों को लगेगा अपेक्षाकृत कम समय
अंबाल से लुधियाना वाया रेल का सफर 113 किलोमीटर है। अंबाला से काफी संख्या में दैनिक यात्री अपने कामकाज को लेकर लुधियाना आते-जाते हैं। अभी इस रूट पर औसतन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें चल रही है। इसमें इस सफर को तय करने में करीबन डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। लेकिन अब चूंकि इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने की योजना है तो निसंदेह ये सफर करीबन एक घंटे में पूरा हो जाएगा।

चंडीगढ़ रूट पर सफल रहा प्रयोग : रेल मंडल अधिकारी
रेलवे ने अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर भी पिछले दिनों ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने का ट्रायल लिया था। ये ट्रायल इस रूट पर सफल रहा। इसीलिए अब यही ट्रायल जल्द ही अंबाला-लुधियाना रूट पर होगा।

उधर, अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी के अनुसार इस बारे में रेलवे ने घोषणा की हुई है, लेकिन अभी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है।

ट्रेन की स्पीड बढने से निसंदेह यात्रियों का समय बचेगा और वे जल्द अपने गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे। ये बहुत महत्वपूर्ण रूट है। इसलिए रेलवे इस पर स्पीड अपग्रेड करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें