फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब यहां 24 घंटे मिला करेगा खाना

Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के सामने बनी नाइट फूड स्ट्रीट को 24 घंटे चलाने पर अफसरों ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लिखित में मंजूर होने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन


पिछली बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों को 24 घंटे नाइट फूड स्ट्रीट चलाने की संभावना तलाश कर इसका प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत प्रस्ताव तैयार हो चुका है। साथ ही नाइट फूड स्ट्रीट में चल रहे चार कियोस्क का कार्यकाल भी 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

जिस पर अनुबंध कमेटी के सदस्यों ने फिर से यह कियोस्क अलॉट करने का निर्णय लेना है। इस समय हर कियोस्क का किराया 25 हजार रुपये है। इस समय नाइट फूड स्ट्रीट रात 7 से सुबह 7 बजे तक ही चलती है।
विज्ञापन


नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने स्ट्रीट के बाहर भी ग्राहकों के बैठने के लिए छत कवर कर दी है। जिससे अब बारिश में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय यहां पर चाइनीज, नॉर्थ इंडियन के अलावा ब्रेकरी और जूस का कियोस्क है।

होती है ओवरचार्जिंग
यहां पर खाने पीने की वस्तुओं के रेट नगर निगम ने ही तय किए हैं। अनुबंध कमेटी के सदस्य सतीश कैंथ का कहना है कि रेट तय होने के बावजूद यहां ओवरचार्जिंग होती है। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से जो रेट तय किए गए हैं। उसके लिए यहां बड़े बोर्ड निगम को ही लगाकर देने चाहिए, जिन पर रेट प्रिंट हो। जिससे लोगों को सही रेट की जानकारी हो सके।

रोज फेस्टिवल मनाने का होगा निर्णय
अनुबंध कमेटी में नए साल के फरवरी में होने वाले रोज फेस्टिवल मनाने के निर्णय का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है। इसमें खर्च की जाने वाली राशि भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


अनुबंध कमेटी में आ रहा है यह प्रस्ताव
19.64 लाख की लागत से सेक्टर-31 और 47 के कई पार्कों में झूले, बैंच और हट लगाने का प्रस्ताव।
43.93 लाख से सेक्टर-19 ए, बी, सी और डी के वी-5 रोड में स्ट्रीट लाइट्स लगाने।
44.58 लाख से पीयू से धनास जाने वाली वी-3 रोड की कारपेटिंग करने।
15.82 लाख से सेक्टर-40 के सामुदायिक केंद्र में लाबी, दूल्हे- दुल्हन का कमरा, जिम, लाइब्रेरी का निर्माण करने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें