फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 125 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Fri, 03 Jul 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 125 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी देने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


साथ ही इसी साल से शहीद भगत सिंह पंजाब स्टेट गेम्स करवाने का ऐलान भी किया है।

पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वीरवार को एक बैठक के दौरान सुखबीर ने पंजाब से संबंधित हर एसोसिएशन को दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका एवं परमिंदर सिंह ढींडसा ने निम्न स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

शहीद भगत सिंह पंजाब स्टेट गेम्स के अलावा सुखबीर ने इस साल पूर्वी एवं पश्चिमी पंजाब के बीच 5 रिवायती खेलों के मुकाबले करवाने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने खेल विभाग के निदेशक को इसका खाका तैयार करने के निर्देश दिए। सुखदेव सिंह ढींडसा की ओर से खेल बुनियादी ढांचे की संभाल के उठाए मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने खेल विभाग के सचिव को कहा कि वह सभी स्टेडियमों संबंधी एक रिपोर्ट तैयार करें और जहां जरूरत है, उस स्टेडियम का विश्व स्तरीय स्टेडियमों के अनुसार नवीनीकरण किया जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एनएस कलसी, सेक्रेटरी जनरल राजा के सिद्धू, वित्त सचिव पीएस विर्क भी उपस्थित थे।
-------------------------
ओलंपियन हरदयाल के लिए दो लाख की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने बीमारी से जूझ रहे ओलंपियन हरदयाल सिंह के लिए दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है। हरदयाल इस समय देहरादून में रह रहे हैं।

उन्होंने 1956 में ओलंपिक के दौरान सीनियर बलबीर सिंह की अनुपस्थिति में खेले मैच के दौरान 5 गोल किए थे। ओलंपिक करियर के दौरान उन्होंने कुल 19 गोल किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें