सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिलेगी। यात्रियों को ग्लोबल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तेज गति वाली वाई-फाई सुविधा की शुरुआत ट्रायल बेस पर कर दी गई। अब इस सुविधा का लाभ रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री उठा सकते हैं। आधुनिक वैश्विक स्तर की वाईफाई सेवा से चंडीगढ़ स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया परियोजना का हिस्सा है। इस सुविधा का लाभ रेल वायर के जरिए दी जा रही है जो रेलटेल की नई ब्राडबैंड सेवा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक सभी वाईफाई इंस्टाल कर दिए गए हैं। स्टेशन पर वाईफाई के छह सेटअप लगाए गए हैं।
यूजर्स ने कहा 3जी और 4जी से भी बेहतर स्पीड
यूजर्स के मुताबिक गूगल की सर्विस टेलिकॉम ऑपरेटर्स की 3जी या 4जी सर्विस से कहीं तेज है। इसकी डाउनलोडिंग स्पीड काफी फास्ट है। इसका इस्तेमाल रिजल्ट चेक करने, सॉफ्टवेयर डाउनलोड, फोन अपग्रेड के साथ फिल्में डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।
कैसे मिलेगा वाईफाई सुविधा का लाभ
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई कनेक्ट करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन के वाईफाई सेंटिंग्स में जाकर वाईफाई सिंगनल चुज करना होगा। जैसे ही वाईफाई के सिग्नल्स को आप चुज करेंगे, रेलवे वायर वाईफाई का एक पेज खुलेगा। उसमें अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। उसके बाद एक सेंड ओटीपी का एक बटन आएगा। उसे प्रेस करेंगे तो आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होते ही एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। जैसे ही आप पासवर्ड अपने मोबाइल फोन से डालेंगे आप वाइफाई से कनेक्ट हो जाएंगे।