फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नोटिफिकेशन जारी

Wed, 18 Nov 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों को अब नौकरी में दो साल की एक्सटेंशन मिल सकेगी। चंडीगढ़ प्रशासन के परसोनल विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


यूटी में पंजाब सर्विस रूल्स के तहत रिटायरमेंट की उम्र 58 साल और 60 साल (चतुर्थ श्रेणी) तय है। अब सभी कर्मचारियों को दो साल की एक्सटेंशन मिल सकेगा। लेकिन इन कर्मचारियों को किसी तरह की प्रमोशन या वेतन बढ़ोतरी जैसे लाभ नहीं मिलेंगे।

इस फैसले से चंडीगढ़ में पंजाब से डेपुटेशन पर आए विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 3 हजार कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यूटी के परसोलन विभाग ने आदेश में कहा है कि पंजाब सरकार के एक्सटेंशन देने के फैसले को चंडीगढ़ में भी लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक महीने के भीतर एक्सटेंशन के लिए विभाग में आवेदन करना होगा। यूटी के सभी विभागों को एक्सटेंशन संबंधी लेटर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें