फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरोसिटी में प्लॉट का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी

Sat, 26 Apr 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई सालों से अपने प्लॉटों का इंतजार कर रहे एयरोसिटी में प्लॉट पाने वालों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गमाडा ने एयरोसिटी प्लॉटों के नबरिंग ड्रॉ की तिथि फाइनल कर ली है।
विज्ञापन


अगर सबकुछ सही रहा था तो मई के दूसरे हफ्ते में प्लॉटों का नबरिंग ड्रॉ निकाला जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक गमाडा 8 और 9 मई को एयरोसिटी प्लॉटों का ड्रॉ निकालने की योजना पर काम कर रहा है। ड्रॉ पुडा भवन में होगा।

ड्रॉ की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं स्टिफ फोटोग्राफी कराई जाएगी। कोई पर्चियों के संबंध में आरोप-प्रत्यारोप न लगाए। इसके लिए पर्चियों को ड्रॉ बॉक्स में डाले जाने से पहले लोगों से रेंडम चेकिंग की कराई जाएगी। सरकार के प्रतिनिधि भी ड्रॉ में मौजूद रहेंगे।

सूत्रों की मानें तो गमाडा मई के शुरू में ड्रॉ कराने की तैयारी में है। लेकिन लगातार छुट्टियां एवं रिटायरमेंट पार्टियां आने के चक्कर में तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। गमाडा ने साफ किया है कि ड्रॉ के बाद सारी जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन


मुलाजिमों की हड़ताल से टल गया था ड्रॉ
गमाडा ने पहले मार्च माह में एयरोसिटी प्लॉटों का ड्रॉ निकालने का शेडयूल घोषित किया था। 25 मार्च को पुडा भवन में ही ड्रॉ निकाला जाना था। लेकिन इससे पहले ही पुडा मुलाजिम कलमबंद हड़ताल पर चले गए। इसके बाद ड्रॉ को आखिरी समय में कैंसिल कर दिया गया।

प्लॉटों की लोकेशन में किया गया बदलाव
उस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि गमाडा ने एयरोसिटी प्लॉटों के नक्शे में बदलाव किया है। मुख्य सड़क के पास काटे गए प्लॉटों की साइट बदल दी।

इन्हें गांव झयूरहेड़ी में बदल दिया गया था। साथ ही सड़क के साथ लगती जमीन को कॉमर्शियल एरिया में तभदील कर दिया था। इस पर ऑलटियों ने गमाडा के खिलाफ ऐतराज भी जताया था, लेकिन गमाडा ने आरोपों को गलत बताया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें