फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवाओं के लिए खुशखबरी...फिर से होंगे शुरू समर कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। खेल विभाग चंडीगढ़ जल्द ही कोविड के बाद बंद हो चुके समर कैंप को दोबारा से शुरू करेगा। इसकी योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इन कैंप के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को काफी ज्यादा तराशा जाता था। खासियत यह थी कि इसमें चंडीगढ़ के स्कूलों के जूनियर, सीनियर बच्चों को कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती थी। ट्रेनिंग देने वाले प्रशिक्षक खेल विभाग के ही होते थे।
विज्ञापन


इन कैंप की खास बात थी कि कैंप के दौरान प्रतिभागियों की डाइट का इंतजाम भी किया जाता था। जिससे कि युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होते थे और आगे गेम को नियमित रूप से अपना भी लेते थे। चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स सेंटर्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वालीबॉल, जिमनास्टिक व एथलेटिक्स, आर्चरी, वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलों की ट्रेनिंग दी जाती थी। करीब एक माह तक चलने वाले इन कैंप के अंत में एक प्रतियोगिता भी करवाई जाती थी जिसमें खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता था।





समर कैंप इस बार गर्मियों में शुरू करने की योजना है। इसकी रूपरेखा तैयार की है। इसको उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद आदेशानुसार काम किया जाएगा। -डॉ. मोहिंदर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें