हज यात्रियों के लिए चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग ने खास व्यवस्था की है। हज के लिए जो जाना चाहते हैं उनको एप्वाइंटमेंट जल्द दिया जा रहा है और उनकी पुलिस वेरीफिकेशन के बाद पासपोर्ट देने में काफी सक्रियता बरती जा रही है।
हज कमेटी आफ इंडिया की हज एडवाइजरी के अनुसार हज जाने वालों के पासपोर्ट 31-3-2014 तक की वैद्यता आवश्यक है।
चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि कई ऐसे आवेदक भी आ रहे हैं, जिनकी कापियां खत्म हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग के रीजनल कार्यालय से प्रतिदिन करीब दस से पंद्रह पासपोर्ट इश्यू किए जा रहे हैं और इसी मुहिम में डेढ़ सौ पासपोर्ट इश्यू किए जा चुके हैं।