फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसए के अनुबंध कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज

Sat, 15 Feb 2014 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने राज्य में सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने निवास पर नियमित वेतनमान देने के निर्णय पर उनका धन्यवाद व्यक्त करने आए सर्वशिक्षा अभियान कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक पंकज अग्रवाल भी उनके साथ थे।

हुड्डा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े अनुबंध आधार के कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता दी है, क्याेंकि ये पिछले 19 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे। ऐसे कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां बनाई गई हैं।

समारोह में उपस्थित शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने राज्य सरकार के इस निर्णय के संबंध में बताया कि इस अभियान के तहत पांच साल से जुड़े कर्मचारियों को पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमित वेतनमान 10 साल की सेवा वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को 500 रुपये मासिक शिक्षा भत्ता या ईएसआई की सुविधा और ईपीएफ की सुविधाएं भी दी गई हैं। महिला कर्मचारियों को छह माह का मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिसमें तीन महीने वैतनिक तथा तीन महीने अवैतनिक अवकाश शामिल है।

भुक्कल ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 953 प्राथमिक और 1714 उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं। इनमें 7094 प्राथमिक शिक्षक  तथा 9114 उच्च प्राथमिक शिक्षकों की निुयुक्ति की गई है।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2005-06 से वर्ष 2013-14 तक 3443.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रह पाए इसके लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें