फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में देना बैंक को लूटने की कोशिश

Sat, 15 Feb 2014 02:42 PM IST
विक्की प्रभात/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पटियाला रोड पर स्थित देना बैंक की शाखा में लुटेरों ने पहले एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


असफल होने पर वे बैंक शाखा में घुस गए और वहां लूटपाट करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है

वारदात देर रात हुई। यहां दो लुटेरे बैंक के साथ वाली खाली बिल्डिंग से चढ़कर नीचे आए और एटीएम कैबिन में घुस गए। वहां एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की।

असफल होने पर वे बैंक शाखा के शटर का ताले तोड़कर अंदर घुस गए। वहां लॉकर्स तोड़ने की कोशिश की। उसमें भी असफल हुए तो एक एलसीडी चुरा कर ले गए। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

मौके पर एसपी डेराबस्सी अनिल कुमार और एसएचओ हरविंदर पाल सिंह मौजूद है। जीरकपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें