फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: सेक्टर 16 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी शुरू

Fri, 14 Aug 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 16 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी शुरू हो गई है। मरीजों को गायनी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक और आरथोपेडिक डिपार्टमेंट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पहले दिन करीब 50 मरीज देखे गए। इवनिंग ओपीडी का समय शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक रहेगा। उद्घाटन करने पहुंचे एडवाइजर विजय कुमार देव व होम सेक्रेटरी ने एलान किया कि एक हफ्ते के भीतर इवनिंग ओपीडी में डाक्टरों के अप्वाइंटमेंट की सुविधा आनलाइन शुरू  कर दी जाएगी। इसका साफ्टवेयर तैयार है।

उद्घाटन के मौके पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने सभी डाक्टरों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि इवनिंग ओपीडी को हर हालत में सफल बनाना है। इससे इमरजेंसी और सुबह की ओपीडी पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि एक महीने बाद ईवनिंग ओपीडी का रिव्यू होगा। यदि पाजीटिव रिस्पांस आया तो इसकी टाइमिंग दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक कर दी जाएगी। ओपीडी को सफल बनाने के लिए अलग से पांच स्पेशलिस्ट डाक्टर व फार्मासिस्टों की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर ज्वाइंट सेक्रेटरी हेल्थ नवजोत कौर, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज वीके गगनेजा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट वंदना गुप्ता, प्रिंस बुंदेला सहित कई डाक्टर मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें