फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर मनसुख संधू का शानदार सफर जारी, टॉप पोजीशन पर काबिज

विज्ञापन
शाट लगाते मनसुख। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे समरवीर साही एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन चंडीगढ़ के गोल्फर्स का शानदार फार्म जारी रहा। पहले दिन टॉप पर रहे मनसुख संधू का बेहतरीन खेल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने पहले होल से लीड बनाए रखी और यह लीड दिन के आखिरी होल तक जारी रही। दिन का खेल खत्म होने तक मनसुख संधू 145 अंक लेकर तालिका में टॉप पोजीशन पर रहे। वहीं, चंडीगढ़ के हरमनबीर सिंह बाजवा 147 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट में देश से टॉप 100 एमेच्योर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। साल 2000 में यह टूर्नामेंट इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) के कैलेंडर में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें