फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोल्फर हीना कंग का दो अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में चयन, उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी की गोल्फर हीना कंग का आस्ट्रेलिया मास्टर ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया एमेच्योर चैंपियनशिप में चयन हो गया है। इससे वह उत्साहित हैं और वह इन चैंपियनशिप के मुकाबलों में भारत की ओर से खेलकर दमखम दिखाएंगी। इस चैंपियनशिप के मुकाबले 8 से 12 जनवरी तक खेले जाएंगे। वहीं, हीना कंग 12 से 19 जनवरी तक ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप में भी खेलेंगी। हीना इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) फाइनल लेडीज एमेच्योर ऑर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट-2023 में नंबर-1 स्थान पर रह चुकी हैं। दो बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ टूर्नामेंट के लिए भारत की ओर से चयन होने पर हीना ने कहा कि मेरे करियर के लिए दोनों गोल्फ चैंपियनशिप महत्वपूर्ण हैं। इनमें भाग लेने के लिए मैं उत्साहित हूं। पूरी उम्मीद है कि भारत के लिए पदक जीतकर लाउंगी। हीना को इंग्लैंड के कोच लॉरेंस ब्रदर्स की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस खिलाड़ी ने 10 साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया। वह सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान गोल्फ के खेल से जुड़ी। अब मौजूदा समय में एमसीएम डीएवी कॉलेज, सेक्टर-36 से स्नातक कर रही हैं। यह खिलाड़ी सीजीए गोल्फ रेंज, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब और पंचकूला गोल्फ क्लब में भी अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेल जारी
हीना कंग ने कहा कि मेरा प्रयास हमेशा से रहता है कि मैँ पढ़ाई के साथ-साथ गोल्फ के खेल में बेहतर करूं। इसके लिए हमेशा खेल और पढ़ाई का तालमेल रख कर चलती हूं। हीना ने वर्ष 2019 में 26वां पंजाब ओपन लेडीज एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट जीता था। वहीं, वर्ष 2021 में एल्बेट्रास टूर्नामेंट की विजेता रहीं। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करके वर्ष 2023 आईजीयू हरियाणा लेडीज एवं जूनियर गर्ल्स टूर्नामेंट की उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें