फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल ने जीता गोल्फ टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हीरो वुमन गोल्फ टूर 2020 के फाइनल राउंड के मुकाबले गुरुग्राम के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित किए गए। पंजाब की गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल ने टूर्नामेंट जीता। टूर्नामेंट में देश की टॉप महिला गोल्फर्स ने शिरकत की। शुक्रवार को खेल का तीसरा और आखिरी दिन रहा।
विज्ञापन

वीरवार को दूसरे स्थान पर चल रही गुरसिमरन बढ़वाल ने शुक्रवार को पहले राउंड से बेहतर खेलना शुरू कर दिया। बेहतर खेल का यह सिलसिला दिन के आखिरी राउंड तक चला। इस दौरान बढ़वाल ने अन्य महिला गोल्फर्स को शिकस्त दी। साथ ही बढ़त बनाते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। गुरसिमरन बढ़वाल 79, 67, 69 के साथ कुल 215 अंक लेकर विजेता बनी।
सानिया शर्मा 79, 71, 67 के साथ कुल 217 अंक लेकर दूसरे, नेहा त्रिपाठी 73, 74, 71 के साथ कुल 218 अंक लेकर तीसरे, अश्मिता 74, 71, 74 के साथ कुल 219 अंक लेकर चौथे और प्रणवी 75,71,74 के साथ कुल 220 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें