चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक सुनार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सुनार ने रुपये लौटाने के बाद भी गिरवी रखे गहने नहीं लौटाए। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी मां ने नाइस लुक ज्वैलर्स के पास कुछ समय पहले अपनी कानों की बालियां गिरवी रखकर 12 हजार रुपये लिए थे। उसकी मां ने ब्याज समेत 14 हजार रुपये लौटा दिए। इसके बावजूद सुनार उसकी मां की कानों की बालियां नहीं लौटा रहा है।