चंडीगढ़। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एजीटीएफ के डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ को तीन दिन पहले कॉल की गई थी। सूत्रों का कहना है कि कि कॉल करने के बाद खुद गोल्डी बराड़ ने सिग्नल एप के जरिए ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की। वहीं, इस मामले में आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ डीएसपी ने कहा ऐसी धमकियों से रुकने वाले नहीं हैं। अगर अपराधी अपना काम कर रहे हैं तो पुलिस भी अपना काम करने में लगी है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
गोल्डी बराड ने डीएसपी से बात करने के लिए रात के समय कई बार कॉल की थी लेकिन उसकी बात सुबह हो सकी। गोल्डी बराड़ ने ऑडियो में दो से तीन लोगों का नाम लेकर कहा मेरे ग्रुप में मुखबिर शामिल किए थे, उन्हें मार दिया। इसके अलावा दो और लोगों का नाम लेकर उन्हें मारने की बात कही। गोल्डी बराड़ ने ऑडियो में कहा जो हमारे खिलाफ मुखबिरी करेगा, वह मारेगा।
भाई की हत्या में पुलिस को एक भी सबूत नहीं मिला
गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसके भाई गुरलाल की इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसमें शूटर पकड़े गए। उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। हत्याकांड में आरोपी चस्का को किसी ने एक थप्पड़ भी नहीं मारा। गुरलाल की हत्या के आरोपी कैसे बरी हो गए। क्या पुलिस को एक भी सबूत नहीं मिला। डीएसपी ने पूछा- क्या यह मर्डर पंजाब में हुआ था? हम अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं।
लॉरेंस गैंग को ऑपरेट कर रहा गोल्डी
इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग को गोल्डी बराड़ ऑपरेट कर रहा है, जबकि लॉरेंस गुजरात की अमरावती जेल में बंद है। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस जेल में बंद था, लेकिन पूरी प्लानिंग गोल्डी बराड ने की थी।
यह मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में सख़्त कार्रवाई की जाएगी। -सुखचैन सिंह गिल, आईजी