फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: औद्योगिक क्षेत्र फेस-एक से लाखों के सोने के सिक्के चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित निजी ऑफिस से लाखों रुपये के सोने के सिक्के चोरी हो गए। वहीं, डड्डूमाजरा स्थित मंदिर के गल्ले का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुधांशु सिंह निवासी गांव दत्त नगर विसेन जिला गोंडा (यूपी) ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित प्लॉट नंबर-34 में बनी निजी कंपनी में बतौर स्टोर मैनेजर कार्यरत है। बीते 29 अक्तूबर को स्टोर से फोन आया कि सोने के सिक्के का ऑर्डर लगा है। लाॅकर की चाबी नहीं मिल रही है। वह स्टोर में पहुंचा तो चाबी नहीं मिली। उन्होंने ताले की नई चाबियां बनाने वाले कारीगर को बुलाया। कारीगर ने एक चाबी बनाई और लॉकर खुलवाया तो उसमें से सोने के कई सिक्के गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो राजकुमार नजर आया। वह दराज से चाबी निकालकर लॉकर से सोने के सिक्के व कैश चोरी कर अपनी शॉल में छिपाकर ले जाता दिख रहा है। लॉकर से सोने के 13 सिक्के मालाबार 0.5 ग्राम 24 कैरेट, एक सोने का सिक्का मालाबार एक ग्राम 24 कैरेट सोना, 10 सोने के सिक्के एक ग्राम 24 कैरेट और 30 हजार 100 रुपये नकद गायब मिले।
वहीं, दूसरे मामले में बीते सोमवार को डड्डूमाजरा के भगवान वाल्मीकि मंदिर से अज्ञात युवक गल्ले का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें