फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोकुल सिंह नगरकोटी बने कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 के शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मुख्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें गोकुल सिंह नगरकोटी ग्रुप और सुमन शंकर तिवारी ग्रुप के बीच मुकाबला है। ट्राईसिटी में रहने वाले कुमाऊंनी लोग बड़ी तादाद में वोट डालने आए।
विज्ञापन


सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय नहीं बताया कि इस चुनाव में गोकुल सिंह नगरकोटी ने सुमन शंकर तिवारी को 622 मतों से हराया।
गोकुल नगरकोटी को 860 वोट प्राप्त हुए जबकि सुमन शंकर तिवारी को 238 वोट प्राप्त हुए। उप प्रधान पद पर हरीश पांडेय को 855 वोट प्राप्त हुए जबकि मदन मोहन जोशी को 221 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर भगत सिंह रावत ने होशियार सिंह को 640 वोटों से हराया। भगत सिंह रावत को 860 वोट मिले जबकि होशियार सिंह को 220 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मोहिंदर (मनीष बोरा) ने गिरीशचंद्र सिंह को 619 वोटों से हराया। महेंद्र को 843 वोट मिले और गिरीशचंद्र सिंह को 224 वोट मिले। चारों पदों पर गोकुल सिंह नगरकोटी गुट ने कब्जा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें