कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा, आय के साधन बढ़ाने के नाम पर शहरवासियों पर नए-नए टैक्स लगाने की साजिश है। यह गलत है। इस प्रस्ताव का मैं और पार्टी के पार्षद विरोध करेंगे। केंद्र सरकार से अतिरिक्त ग्रांट लाने में भाजपा पूरी तरह से फेल रही है।
कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा
पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी करवाना महंगा हो जाएगा। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव भी सदन की बैठक में चर्चा के लिए आ रहा है। इस समय शहर में 16 हजार पेट डाग्स हैं। अभी पेट डॉग रजिस्ट्रेशन फीस दो सौ रुपये है, जिसे एक हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा बैठक में मनीमाजरा के गोबिंदपुरा एरिया में हर किसी पर डेवलेपमेंट चार्जिस भी लगाने का प्रस्ताव पास होने केलिए आ रहा है।
पंजाब म्युनिसिपल एक्ट में होगा संशोधन
समय के अनुसार अब नगर निगम चाहता है कि जो यहां पर पंजाब म्युनिसिपल एक्ट लागू हो रहा है, उसमें संशोधन किया जाए। इन संशोधनों पर शहरवासियों की आपत्तियां और सुझाव भी मांगे जाएंगे। यह प्रस्ताव भी सदन की बैठक में चर्चा के लिए आ रहा है।
हर इमारत को लेनी होगी एनओसी
सदन की बैठक में यह प्रस्ताव भी आ रहा है कि शहर की हर इमारत को नगर निगम के फायर विभाग से एनओसी लेनी होगी। इस एनओसी के बदले में शुल्क भी अदा करना होगा। इसके साथ ही सेक्टर-41 की एसी फिश मार्केट की दुकानों को किस तरह से नीलाम किया जाए, यह प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है।