फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की महारास लीला दिव्य: कथा व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपने बच्चों को संस्कारित करने पर विशेष ध्यान दें। यदि बच्चे संस्कारी रहे तो आपका जीवन बेहतर तो होगा ही समाज भी बेहतर बनेगा। उन्होंने कहा कि आप कहीं पर भी हों तो मन में हमेशा सकारात्मक विचार ही लाएं। इससे आपका काम बनता जाएगा। आप बेहतर सोचेंगे तो बेहतर काम करेंगे। मन में कभी भी नकारात्मकता का भाव मत आने दीजिए।
विज्ञापन

यह प्रवचन सेक्टर-50 में कथा व्यास विजय शास्त्री ने भागवत कथा के दौरान दिया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाया। विजय शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान की कथा श्रवण करने से सभी पाप नष्ट होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। कथा के बाद भगवान की भव्य आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें