फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के आलराउंड प्रदर्शन से गोदरेज की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वन इंडिया क्रिकेट कप में गोदरेज की टीम ने डयूलेक्स इलेवन की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला सेक्टर 44 के दिव्या पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेला गया। मैच में टॉस जीतकर डयूलेक्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.1 ओवर में 113 के स्कोर पर सिमट गई। सुशील ने 33 रन, पिंटू ने 14 रन, विकास ने 13 रन, संजीव ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल ने 19 रन देकर 3 विकेट, माधव ने 23 रन देकर 3 विकेट, सौरभ ने 20 रन देकर 2 विकेट, सुधीर ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

गोदरेज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.4 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाकर मैच को जीत लिया। राहुल ने सबसे अधिक 41 रन, शुभम त्यागी ने 21 रन, अर्जुन ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में संजीव ने 5 रन देकर 1 विकेट, पिंटू ने 16 रन देकर 1 विकेट, जतिंदर ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाया। बल्ले और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें