फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को कोरोना न हो, इसलिए जन्माष्टमी के पर्व में राधा-कृष्ण को पिलाई गई इम्यूनिटी बूस्टर की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सेक्टर-45 स्थित गौशाला में धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण और राधा के वेष में सजधज कर पहुंचे बच्चों को गौरी शंकर सेवादल की ओर से इम्यून बूस्टर होम्योपैथिक दवाई पिलाई गई। इस दौरान लोगों को मास्क और गौ मूत्र के अर्क का भी वितरण निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

गौरीशंकर सेवादल की ओर से सेक्टर-45 स्थित गौशाला में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर एक कार्यक्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवादल की ओर से श्रीकृष्ण और राधा के वेष में पहुंचे बच्चों का पूजन किया गया। बाद में प्रसाद वितरण के साथ ही बच्चों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाई का पिलाई गई। सेवादल की ओर से गौ मूत्र से बने अर्क और कपड़े से बने हुए मास्कों का भी आसपास के लोगों में वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें