फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच को सील कर सेक्टर 30 में डॉक्टरों की टीम भेजी जाए : बबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने मंगलवार को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है। इसमें सेक्टर 32 के अस्पताल को सील करने और सेक्टर 30 में डाक्टरों की टीम भेजकर घर-घर में जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बबला ने प्रशासक को चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना के भय से पूरी दुनिया में खौफ छाया हुआ है। सिटी ब्यूटीफुल में भी काफी केस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जैसे कैंसर का पहले पता ही नहीं चलता उसी तरह इसका भी दो हफ्ते तक पता नहीं चल पाता। कोरोना की कड़ी यदि नहीं टूटी तो यह भयंकर रोग काबू से बाहर हो जाएगा।
बबला ने पत्र में यह भी लिखा है कि उनके वार्ड में सेक्टर 30 के अंदर रोज कोरोना के नए केस आ रहे है। आप के आदेश पर सेक्टर को सील करने के बावजूद मंगलवार को 5 नए केस आ गए हैं। जितने भी केस आए हैं ये सब लोग सेक्टर 32 के जीएमसीएच से होकर आए थे। कोई अपना चेकअप कराने गया था। किसी का कोई रिश्तेदार वहां इलाज करा रहा था। वहां से ही आने के बाद यह सब करोना के मरीज बने।
विज्ञापन

बबला ने कहा कि हमारा आपसे निवेदन है कि सबसे पहले सेक्टर 32 का अस्पताल सील किया जाए। साथ ही डाक्टरों की पूरी टीम सेक्टर 30 की ईडब्ल्यूएस कालोनी में भेजकर सभी को चेक किया जाए। यहां पर पांच हजार से भी अधिक लोग रहते हैं। यदि यहां पर कंट्रोल नहीं किया गया तो पूरा चंडीगढ़ इसकी चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें