फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के व्यवस्था ध्वस्त, 14 ऑपरेशन थियेटर रहे बंद, नहीं हुई सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच- 32 में सोमवार को हुई बरसात आफत लेकर आई। इस कारण अस्पताल के 14 ऑपरेशन थिएटर बंद रहे। एक भी मरीज की सर्जरी नहीं हो पाई। जिन मरीजों को सर्जरी की डेट दी गई थी उन्हें निराश होना पड़ा। कई मरीज तो बरसात के बावजूद सर्जरी कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। ऐसे में सर्जरी ना होने से उनकी ज्यादा फजीहत हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी ओटी का संचालन जारी रखा गया था। वहीं, लिफ्ट में पानी का रिसाव होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसका संचालन भी बंद करना पड़ा। बता दें कि पिछले दिनों हुई बरसात के दौरान चंद घंटों में जीएमसीएच- 32 की स्थिति खराब हो गई थी। ऐसे में लगातार तीन दिनों से हो रही बरसात से अस्पताल के प्रथम तल से लेकर 5 वें तल तक जलभराव हो गया। सभी तलों पर टपकती छत से काफी पानी एकत्र हो गया। इससे इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों को भी काफी परेशानी हुई। प्रथम तल पर स्थित इमरजेंसी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और नियोनेटल केयर यूनिट के वार्ड में पानी भर गया। जिससे कर्मचारी चादर लगाकर रोकते नजर आए।
विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों की संख्या रही कम
बरसात के कारण पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच 16 में सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में बेहद कम मरीज पहुंचे। यह अस्पताल प्रशासन के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि ज्यादा मरीजों के होने पर उन्हें जलजमाव के दौरान हो रही परेशानी से बचाव के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती। हालांकि पीजीआई के अपर कैफे में कई जगह और फॉल सीलिंग टूट कर गिरे। लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें