फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी सिटी में रिहायशी प्लाट चाहिए तो आवेदन करें

Sat, 01 Mar 2014 05:04 PM IST
मोहाली/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बसने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीद अब जल्दी ही हकीकत में बदल जाएगी। गमाडा ने आईटी सिटी के रेजीडेंशियल प्लॉटों की स्कीम लांच की।
विज्ञापन


स्कीम में विभिन्न साइज के 325 प्लॉट निकाले गए हैं। स्कीम में आवेदन करने के लिए लोगों को डेढ़ महीने का समय दिया गया है। स्कीम 15 अप्रैल को संपन्न होगी।

गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक आईटी सिटी में प्लॉटों की साइट की निशानदेही कर ली गई है। पहले चरण में चार साइजों में प्लॉट निकाले गए हैं। इसमें 200, 300, 400, 500 वर्ग गज के प्लॉट शामिल हैं। जबकि प्लॉटों की प्रति वर्ग गज कीमत 23,500 रुपये तक की गई है।
विज्ञापन


प्लॉटों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन फीस एक हजार रुपये तय की गई है। जिसे लोगों को वापस नहीं किया जाएगा। स्कीम में लॉग ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन कर पाएंगे।

प्लॉटों का ब्योरा
साइज--------------संख्या----------ब्याना रकम
200 वर्ग गज ----------75-----------2 00 000
300 वर्ग गज-----------100----------- 3 00 000
400 वर्ग गज-----------50-----------4 00 000
500 वर्ग गज-----------100-----------500 000

सौ रुपये में मिलेगा ब्रॉशर
गमाडा ने प्लॉटों की स्कीम के लिए एक विशेष ब्रॉशर तैयार किया है। ब्रॉशर की कीमत सौ रुपये तय की है। ब्रॉशर गमाडा की सिंगल विंडों एवं विभिन्न बैंकों की शाखाओं से मिलेंगे। नीचे दिए गए बैंकों से लोग ब्रॉशर हासिल कर पाएंगे।
आईडीबीआई बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
एक्सिस बैंक
देना बैंक
आईएनजी वेश्य
ओरिऐंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

सभी राज्यों के नागरिकों के लिए खुली स्कीम
आईटी सिटी के प्लॉटों की स्कीम देश के सभी नागरिकों के लिए खुली रखी गई है। लेकिन इतना जरूर तय किया गया है कि जिसकी उम्र 18 साल से अधिक होगी। वह ही प्लॉट के लिए आवेदन कर पाएगा। गमाडा ने साफ किया है कि वह व्यक्ति स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


जिन्होंने किसी भी सरकारी एजेंसी से ट्राइसिटी मे कोई फ्लैट या जमीन आदि ले रखी है। गमाडा ने पेमेंट के लिए पूरा शेडयूल बनाया है। उसी के मुताबिक ही लोगों को भुगतान करना होगा। इसके अलावा निशक्त व्यक्ति को कुल रकम में पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें