फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार को नए सिरे से संवारने की तैयारी, गमाडा ने बना लिया है प्लान

Wed, 17 Jul 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार
विज्ञापन
काफी समय से खस्ताहाल चल रही चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार की आखिर गमाडा को याद आ गई है। गमाडा ने फतेह मीनार को संवारने की नए सिरे से तैयारी शुरू की है। जिसके पहले चरण में वहां पर नए सिरे से लैंड स्केपिंग की जाएगी। इसके लिए सारा प्लान तैयार कर लिया गया है। यह सारा काम अगले दो महीने में किया जाना है।
विज्ञापन


इस पर करीब 21 लाख रुपये की लागत आएगी। चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार है। इसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग आते हैं। इतना ही नहीं पंजाब सरकार की तरफ से वहां पर बाकायदा गाइड तक तैनात किए गए हैं जो लोगों को चप्पड़चिड़ी के बारे में जानकारी देते हैं।

कुछ समय से चप्पड़चिड़ी की हालत खस्ता होती जा ही रही है। कैंपस एरिया की खूबसूरती भी काफी गिर गई थी। वहां के अंदरूनी हिस्से में की गई लैंड स्केपिंग व अन्य काम ठप हो गया था। इस साल तो चप्पड़चिड़ी आने वाले लोगों की संख्या भी गिरी है। कई बार लोग चप्पड़चिड़ी के मुद्दे को उठा चुके हैं। इसके बाद अब गमाडा ने इस दिशा में काम शुरू किया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्दी ही गमाडा द्वारा यह काम किसी प्राइवेट कंपनी को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद वहां आने वाले लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जान है चप्पड़चिड़ी

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की तो चप्पड़चिड़ी जान है। अधिकतर पंजाबी फिल्मों की शूटिंग इन दिनों चप्पड़चिड़ी के पास ही होती है। इसके पीछे कई वजह हैं। एक तो वहां की लोकेशन काफी शानदार है। दूसरा कलाकार और अन्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

मोहाली की तरफ से चप्पड़चिड़ी जाना आसान नहीं
चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता खरड़-लांडरां रोड से होकर आता है। जो सीधा मीनार के सामने स्थित गेट तक पहुंचता है। दूसरा रास्ता मोहाली की तरफ से जाता है। यह रास्ता भी सीधे खरड़-लांडरां रोड पर मिलता है। वहां पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है।

इसी रास्ते से होते हुए एक अन्य लिंक सड़क चप्पड़चिड़ी स्थित मीनार तक पहुंचती है, लेकिन सड़क टूटी होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। मानसून के मौसम में तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। हालांकि इसकी रिपेयर भी होती रहती है। लेकिन वहां से टिप्पर और ट्रैक्टर आदि निकलने से सड़क टूट जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें