फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जरूरत के अनुसार कर पाएंगे घर की कंस्ट्रक्शन

Sun, 07 Dec 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोग जल्दी ही अपने मकानों जरूरत के हिसाब से निर्माण कर पाएंगे। इसके लिए गमाडा नई नीड बेस्ड पॉलिसी बना रहा है, जिसकी नोटिफिकेशन अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगी। यह जानकारी शनिवार को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने फेज-11 एमआईजी फ्लैटों के लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर लोगों ने सांसद को बताया कि नीड बेस्ड पॉलिसी लागू न होने के कारण फ्लैटों में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। साथ ही अलॉटियों को गमाडा की तरफ से नोटिस भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गमाडा ने पहले नीड बेस्ड पॉलिसी बनाई थी, जिसके बाद लोगों ने मकानों में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव कर लिया था, लेकिन बाद में गमाडा ने पॉलिसी वापिस ले ली थी। साथ ही लोगों को निर्माण हटाने के नोटिस जारी कर दिए थे।
विज्ञापन


इस पर चंदूमाजरा ने कहा कि उन्होंने लोगों को नीड बेस्ड पॉलिसी बनाने का वायदा लोगों से किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की तरफ से मुख्य प्रशासक गमाडा को बुलाया गया था।

इसमें उन्होंने सीए को पॉलिसी बनाने के आदेश दिए थे। वहीं, दल के मेंबर मोजेवाल ने बताया कि इस दौरान सांसद ने गमाडा एके सिन्हा से फोन पर बात की। साथ ही बनाई जा रही नीड बेस्ड पॉलिसी के बारे में पूछा। इसके जवाब में सीएम ने चंदूमाजरा को बताया कि अगले हफ्ते नीड बेस्ड पॉलिसी की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें