फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में फ्लैट चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sun, 12 Jan 2014 09:32 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड क्लास सिटी में शुक्रवार को गमाडा ने पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स फेज-2 स्कीम लांच की है। इसमें 160 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। स्कीम में फ्लैटों के लिए लोगों को ऑन लाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


दिसंबर 2015 में लोगों को फ्लैट सौंप दिए जाएंगे। सेक्टर-88 व 89 में 15 मंजिला पूरब अपार्टमेंट्स फेज-1 के साथ ही बनाए जा रहे हैं।

फ्लैटों के निर्माण का काम पूरे जोरों से चल रहा है। दिल्ली की एक कंपनी फ्लैट निर्माण कर रही है। फ्लैट तीन टाइप व साइजों में बनाए जा रहे हैं। यह फ्लैट भूकंप रोधी होंगे। लिफ्ट और पार्किंग की सुविधा रहेगी।

यह शर्ते करनी होगी पूरी
फ्लैटों के लिए आवेदन करने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए। उसकी उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।

एक आदमी एक ही फ्लैट के लिए आवदेन कर पाएगा। वहीं, स्कीम में वे लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे। जिन्हें पहले गमाडा, पुडा, हाउसफैड या किसी सरकारी संस्था द्वारा ट्राइसिटी में जमीन अलॉट की है। या फिर उनके कोई सरकारी स्कीम में फ्लैट जीत चुके हैं।
विज्ञापन


पीआईओएस व ओसीआई आवेदकों को जनरल कैटेगरी में सम्मलित किया जाएगा। वहीं, स्कीम में आवेदन करने के समय लोगों को दस्तावेज साथ नहीं लगाने होंगे।

इस तरह के कमरे होंगे फ्लैटों में
फ्लैटों के टाइप-एक में एक बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, एक बाथरूम, एक सर्वेंट रूम व एक कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी। जबकि टाइम-दो में दो बेडरूम, एक किचन, एक ड्राइंग रूम, दो बाथरूम, एक सर्वेंट रूम, दो कार पार्किंग।

टाइम-तीन में तीन बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन दो बाथरू म, सर्वेंट रूम एक व कार पार्किंग पार्किंग में दो कारे खड़ी करने की सुविधा रहेगी।

स्कीम एक नजर में
गमाडा की यह स्कीम 11 फरवरी 2014 को संपन्न होगी। फिर गमाडा द्वारा 28 मार्च 2014 को अपनी वेबसाइट पर अपोलड किया जाएगा। फिर 11 अप्रैल तक लोगों से ओबजेक्शन लिए जाएंगे। 21 अप्रैल 2014 को पुडा भवन में फ्लैटों के लिए ड्रॉ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें