चंडीगढ़ की 18 वर्षीय इबादत भंडारी ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘ग्लोबल मिस वर्ल्ड वाइड’ का खिताब जीतने के बाद अनुभवों को सांझा किया। जीता है। यह प्रतियोगिता हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। इबादत भंडारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) से फिल्म एवं प्रोडक्शन स्टडीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं।
इस अवसर पर इबादत ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते मेरे लिए प्रतियोगिता बहुत कठिन नहीं रही। चूंकि मुझे सुबह जल्दी उठने और अनुशासित जीवन जीने की आदत है। इस वजह से यह प्रतियोगिता मेरे लिए आसान थी। सफलता का श्रेय मेरे परिवार को जाता है, जिन्होंने शुरू से ही मेरे हौसला बढ़ाया और हमेशा की आगे बढ़ने के लिए साथ दिया।
मैंने प्रतियोगिता की तैयारी घर से ही की। मां ने कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने में मेरी सहायता की। इससे मुझे प्रतियोगिता के दौरान काफी मदद मिली। मैं हमेशा माता-पिता से सलाह लेती हूं, जो मेरे लिए गुरु समान हैं। इनके अलावा मेरे बास्केटबॉल कोच का भी मेरी जीत केपीछे बहुत बड़ा हाथ है।
26 फाइनलिस्ट को पछाड़कर जीता ताज
सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली सहित देश के 18 राज्यों में हुए, जहां हजारों की संख्या में कैंडीडेट पहुंची थीं। इनमें से केवल 26 फाइनलिस्ट को दिल्ली में ग्रैंड फिनाले के लिए चुना।
ग्रैंड फिनाले के निर्णायक मंडल में कई पेज 3 जूरी सदस्य और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल थीं। इबादत भंडारी ने प्रतियोगिता सभी राउंड में बेहतरीन परफारमेंस दी और विजेता ताज को हासिल किया। अब इबादत भंडारी 2020 में स्पेन में होने जा रहे इंटरनेशनल पेजेंट के वर्ल्ड फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मां को बेटी पर नाज
इबादत भंडारी की मां श्वेता भंडारी ने इस मौके पर कहा कि इबादत बचपन में बहुत शर्मीली थी। इस वजह से उसके अधिक दोस्त नहीं थे। लेकिन जब उसने स्कूल में अपने कोच के निर्देशन में बास्केटबॉल खेलना शुरू किया, तो उसके व्यक्तित्व में सुधार होना शुरू हुआ। बास्केटबाल खेलने से उसका आत्मविश्वास बढ़ा। आज मुझे अपनी बेटी पर नाज है।