फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली पर अपनों को दें शुद्ध हवा का उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों की जगह मिट्टी के दीयों से रोशन करें घर, स्थानीय कारीगरों को भी मिलेगा सहारा
विज्ञापन

- शहर का एक्यूआई 111 से सुधरकर 70-75 के बीच पहुंचा, विशेषज्ञ बोले- पटाखों पर खर्च करने के बजाय मिट्टी के दीये खरीदें
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। इस दिवाली अपनों को मिठाई और महंगे उपहारों के साथ साफ हवा और सुरक्षित सांसों का तोहफा भी दें। त्योहार की असली खुशी आतिशबाजी में नहीं, बल्कि अपनों की सेहत में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ का एक्यूआई 1 नवंबर को 111 था जो 2 नवंबर को 84 रहने के बाद अब 70 से 75 के बीच पहुंच गया है। हवा की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों ने पटाखों से दूरी बनाने और मिट्टी के दीये जलाने की अपील की है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आनंद नारायण सिंह के अनुसार, पटाखों का धुआं हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक कण बढ़ाता है। इससे हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ सकती है। पटाखों पर खर्च होने वाली रकम से मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां और प्राकृतिक रंग खरीदें। इससे स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान
पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खैवाल ने बताया कि पटाखों का धुआं बच्चों, बुजुर्गों और दमा व हृदय रोगियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए उन्हें प्रदूषित हवा से बचाना जरूरी है।
दिवाली पर अपनाएं ये छोटे बदलाव
मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों से घर सजाएं।
बच्चों को पटाखों के बजाय दीये सजाने और रंगोली बनाने में शामिल करें।
स्थानीय कुम्हारों से दीये खरीदें।
पटाखों के पैसों से जरूरतमंदों को मिठाई और दीये दें।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें