फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम सुधारने का आइडिया दो, ढाई लाख इनाम पाओ

Mon, 02 Feb 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि में सुधार के लिए बेहतर आइडिया देकर कोई भी लखपति बन सकता है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए लोगों से आइडिया मांगे है।
विज्ञापन


इसके लिए वन एमपी, वन आइडिया प्रतियोगिता कराई जा रही है। सर्वश्रेष्ठ आइडिया देने वाले को ढाई लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए है। भिवानी जिले का बवानीखेड़ा क्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र में आता है।

ऐसे में बवानीखेड़ा क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों के बाशिंदे भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है। प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी का कोई भी विद्यार्थी, स्टाफ, अभिभावक, उद्योग संगठन, गैर सरकारी संगठन, अकेला व्यक्ति या समूह हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ आइडिया को ढाई लाख रुपये का इनाम देने के अलावा द्वितीय स्थान पर रहने वाले आइडिया को डेढ़ लाख, तृतीय स्थान पर रहने वाले आइडिया को एक लाख रुपये इनाम मिलेगा। इसके अलावा पांच आइडिया प्रशस्ति पत्र के लिए चुने जाएंगे। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन हिसा की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

24 को होगा तय, कौन सा आइडिया है सर्वश्रेष्ठ

वन एमपी, वन आइडिया स्कीम के तहत एक से 10 फरवरी तक अपना आइडिया दिया जा सकता है। अपना आइडिया एसडीएम कार्यालय हिसार में एक फार्म भरकर दिया जा सकता है। यह फ्री है। 10 तक आवेदन जमा होने के बाद सभी आवेदन डीसी कार्यालय हिसार में 12 तक जमा होंगे। डीसी की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय कमेटी सभी आइडियों का आंकलन करेगी और प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ पांच प्रशस्ति पत्र के लिए आइडिया चुने जाएंगे।

इन विषयों पर दे सकते हैं अपना आइडिया
शिक्षा व कौशल
स्वास्थ्य
जल व स्वच्छता
आवास व बुनियादी ढांचा
कृषि
ऊर्जा
पर्यावरण
सामुदायिक तथा सामाजिक सेवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें