फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ परिवारों को पांच-पांच हजार दीजिए, सब बेहतर होने लगेगा : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना राहत पैकेज की घोषणा को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने प्रोत्साहन राशि बताया है। बंसल ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये की राशि तीन लाख करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि हो जाए तो मैं स्वयं को गुनहगार मान लूंगा। मेरा मानना है कि देश के 13 करोड़ परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये दे दीजिए सब बेहतर होने लगेगा। इस योजना में मात्र 65 हजार करोड़ का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

यह बात रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह घोषणा सरकार के नजदीकी धन्नासेठों को ही फायदा पहुंचाने के लिए की गई है। रक्षा के क्षेत्र में 74 प्रतिशत एफडीआई का एलान देश के लिए खतरा है। फिलहाल जो योजना बनी है महज खिचड़ी है, जो सबकी समझ से बाहर है।
बंसल ने कहा कि छह महीने के लिए व्यापार व उद्योग को ब्याज माफ व देश के कुल परिवारों में से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को नकदी सहायता के बिना किसी भी कदम को वित्तीय प्रोत्साहन नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता पर बंसल ने कहा कि इसका आह्वान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1947 में किया था। पंचवर्षीय योजनाओं के जरिए देश में लोगों को मदद मिली। वहीं वित्तमंत्री आज आत्मनिर्भरता की बात करती हैं और दूसरी तरफ रक्षा उत्पादन में एफडीआई बढ़ा रहीं हैं।
नोट भी छापने पड़ सकते हैं
बंसल ने कहा कि लॉकडाउन है तो सरकार को राजस्व भी कम आया है। इसके लिए सरकार को उधार लेना होगा। बहुत जरूरत पड़ने पर नोट की छपाई भी करनी होगी, लेकिन ध्यान रखना होगा कि इससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबकी राय के साथ कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें