फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि हत्याकांड: रवनीत गर्ग ने दाखिल की जमानत याचिका

Sat, 15 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गुड़गांव के बहुचर्चित गीतांजलि हत्याकांड में गिरफ्तार गीतांजलि के पति और सीजेएम रवनीत गर्ग ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बचाव पक्ष की ओर से सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को लगाई गई जमानत याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस देकर 24 अक्टूबर तक जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन


बहुचर्चित गीतांजलि हत्याकांड में सीबीआई ने तीन साल बाद आठ सितंबर 2016 को गीतांजलि की हत्या के आरोप में कैथल के सीजेएम एवं गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने रवनीत गर्ग को पांच दिन के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। उसके बाद से रवनीत गर्ग अभी जेल में है। 

सीबीआई ने मामले में सच्चाई का पता लगाने और सिविल जज सीनियर डिवीजन रवनीत गर्ग की ब्रेन मैपिंग टेस्ट में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए रवनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रवनीत गर्ग और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। इसमें सीजेएम की रिवॉल्वर की गोलियां, जिनसे गीतांजलि की मौत हुई के बिल भी रवनीत गर्ग की ओर से पेश नहीं किए जा सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में हुई थी हत्या

गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
2007 में रवनीत और गीतांजलि की शादी हुई थी। इसके बाद दोनों के दो बेटियां आसमां और अदिवा हुई। 17 जुलाई 2013 को गीतांजलि गुड़गांव में मृत मिली थी। गीतांजलि के शव के पास सीजेएम की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई।

20 जुलाई 2013 को यह मामला दर्ज किया गया था। हत्या के पांच दिन बाद ही पुलिस की एसआईटी बना दी गई। गीतांजलि के पिता ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मामला सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की थी। अगस्त 2013 को मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। आठ सितंबर 2016 को रवनीत गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें