फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM हाउस के बाहर कांग्रेसी विधायकों के धरने में कैप्टन, बड़ा ऐलान

Fri, 14 Oct 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों के धरने में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर चल रहे कांग्रेस विधायकों के धरने में पहुंचे और यहां उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस हर हलके में चिट्टा रावण फूंकेगी।
विज्ञापन


वह शुक्रवार दोपहर सीएम प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास के बाहर कांग्रेस विधायकों द्वारा दिए जा रहे धरने में पहुंचे थे। कैप्टन ने कहा कि अकालियों को चिट्टे का रावण जलाने से एतराज है। कांग्रेस, अकालियों के खिलाफ जंग का एलान करते हुए हर हलके में चिट्टा रावण फूंकेगी। यह सिर्फ शुरुआत है, वह चिट्टे और उसकेरावण का राज्य से पूरी तरह खात्मा कर देंगे।

कैप्टन ने अकालियों से सवाल किया कि वे चिट्टे रावण के मुद्दे से इतना जुड़े हुए क्यों हैं। क्या उनकी दोषी अंतरात्मा उन्हें तंग करती है और चिट्टे के जिक्र से उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। चिट्टा रावण के खिलाफ इतनी हिंसा करके अकालियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। क्योंकि सिंथेटिक ड्रग्स को पंजाब में चिट्टे के नाम से जाना जाता है। लोग सिर्फ चुनाव आचार संहिता का इंतजार कर रहे हैं ताकि बादल के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर सकें।
विज्ञापन

लुधियाना में कांग्रेसियों पर हमले की निंदा की

कांग्रेस विधायकों के धरने में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने लुधियाना में अकालियों द्वारा कांग्रेसियों पर हमले की निंदा की। साथ ही कांग्रेस विधायकों द्वारा कमिश्नर के तबादले और एडीसीपी-4 की बर्खास्तगी की मांग का समर्थन किया। उन्होंने छह कांग्रेसियों पर हत्या के प्रयास का मामला रद करने की मांग का भी समर्थन किया।

नवजोत सिद्धू के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और संविधान में विश्वास रखता है वह आ सकता है। लेकिन सीटों या किसी शर्त पर नहीं। बिना शर्त ही कांग्रेस में आना होगा।

केंद्रीय नेतृत्व के साथ सिद्धू की बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब प्रभारी आशा कुमारी से सिद्धू की कोई बात नहीं हुई, न ही उनके साथ कोई बात हुई है। कैप्टन करीब आधा घंटा वहां रुके।

इससे पहले आते ही उन्होंने सबसे पहले सीएम आवास के सामने धरने पर बैठे शहीद फौजियों के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद पास ही धरना दे रहे होमगार्ड से मिले।
विज्ञापन

धरनास्थल से पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का धरना - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि लुधियाना पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने वीरवार को धरना शुरू किया था। सीएम के आश्वासन के बाद भी रात भर वे धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार सुबह कई और विधायक भी पहुंच गए।

चंडीगढ़ पुलिस ने सीएम आवास से कुछ दूर बैरिकेड्स लगा कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो तरलोचन सूंड ने नारेबाजी शुरू कर दी। तब विधायकों को आने दिया गया। सुबह जिलों से कांग्रेसी पहुंचे, उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक लिया गया। धरने पर सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू, बलबीर सिद्धू, सुखजिंदर रंधावा आदि बैठे।

जारी रहेगा धरना
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि लुधियाना पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सीएम प्रकाश सिंह के सरकारी आवास पर कांग्रेस का धरना जारी रहेगा। रोजाना अलग-अलग जिले के नेता धरने पर बैठेंगे। लुधियाना केसांसद रवनीत बिट्टू और अन्य नेता रोजाना धरने पर बैठेंगे। जब तक पार्टी की मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें