सरकारी हाईस्कूल कुंभड़ा की छात्राओं को पिछले दिनों आत्मरक्षा के मद्देनजर कराटे की ट्रेनिंग दी गई।
इसमें बेस्ट कैडेट को रमसा की ग्रांट द्वारा यूनिफॉर्म दी गई। वहीं, कोच सतपाल सिंह को भी तीन हजार रुपये का चेक दिया गया।
स्कूल की पसवक कमेटी के चेयरमैन बलविंदर कुंभड़ा ने बताया कि शुक्रवार को तीस दिन की कराटे ट्रेनिंग संपन्न हुई। मुख्य अध्यापिका चरनजीत कौर ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद छात्राएं अब अपनी रक्षा में समर्थ हैं।
इस मौके वरिंदरपाल कौर, कुलवंत कौर, बहादुर सिंह, दलजीत कौर, वरिंदरजीत कौर भी थीं।