चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (निट्टर) में अब लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होगी। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बुधवार को छात्रावास का उद्घाटन किया। इस मौके पर निट्टर के निदेशक डॉ. एसएस पटनायक भी उपस्थित रहे। चंद्रशेखर हॉल (छात्रावास) में 108 कमरे होंगे। डॉ. एसएस पटनायक ने बताया कि यह छात्रावास समय से पहले तैयार हुए हैं और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। उन्होंने कहा कि छात्रावास की आधारभूत संरचना, आधुनिक भारत की झलक दिखाती है। मनोज परिदा ने निट्टर के कार्यों को लेकर सभी अधिकारियों की सराहना भी की।