फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार से फेंका, एसिड फेंकने की धमकी

Sun, 22 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन घर में घुसे युवकों ने पहले युवती से मारपीट की। रोकने पर उसकी मां और भाई-बहन को भी पीटा। जाते हुए आरोपी युवती को कार में साथ ले गए। रास्ते में युवती चिल्लाई तो उन्होंने मारपीट कर उसे चलती कार से फेंक दिया और एसिड फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद के साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी जनेंद्र सिंह लांबा उसके पिता से मिलने आता था और उस पर बुरी नजर रखता था। पिता की मौत के बाद घर आने से मना करने पर वह परिवार वालों को धमकाने लगा। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जनेंद्र, टिंकू और एक अन्य लड़के ने घर के दरवाजे पर लातें मारीं।

युवती ने बताया कि उसने दरवाजा खोला तो सभी आरोपी अंदर आ गए और मारपीट व छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार, जब उसे बचाने मां, बहन और भाई आया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसका अपहरण कर कार में बस स्टैंड की ओर ले गए।
विज्ञापन


वह चिल्लाई तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए चलती कार से नीचे फेंक दिया। पीछा करते हुए भाई- बहन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने फिर उनसे मारपीट की। लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी जनेंद्र सिंह को काबू कर लिया है, जो गांव मानकपुर ठाकुरदास का निवासी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार, जांच अधिकारी राजबीर सिंह और रामकरन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें