फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर पर ऐसी 'मेहरबानी', भारत में ही हो सकती है

Fri, 05 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
harassment victim
विज्ञापन
प्रोफेसर पर छात्रा के उत्पीड़न के आरोप लगे और कॉलेज प्रशासन उस पर मेहरबान हो रहा है। ऐसी मेहरबानी भारत देश में ही हो सकती है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गोहाना में खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग का आरोपी प्रोफेसर की जांच में खिलाफ बड़े खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


एमबीबीएस की कश्मीरी छात्रा के उत्पीड़न का आरोपी होने के साथ-साथ पुलिस में भी उनके खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर को डीन एकेडमिक पद से तो हटा दिया, लेकिन कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष पद से नहीं हटाया। यही नहीं कॉलेज प्रशासन की मेहरबानी के चलते अभी जांच भी पूरी नहीं हुई कि इसी बीच आरोपी प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए।

ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जब अभी मामले में जांच चल रही है तो प्रोफेसर को लंबी छुट्टी कैसे दी गई? वहीं महिला आयोग की टीम सोमवार को मामले की रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी और प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। इसी मामले की जांच के लिए आयोग की टीम दोबारा शुक्रवार को फिर से मेडिकल कॉलेज आएगी।
विज्ञापन


दो बड़ी जिम्मेदारी थी आरोपी प्रोफेसर के पास
जिस प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, उसके पास कॉलेज में डीन और विभागाध्यक्ष दो बड़ी जिम्मेदारी थी। डायरेक्टर की ओर से बुधवार को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें डॉ. पीके वर्मा को डीन बनाने के आदेश किए गए थे। जबकि आरापी प्रोफेसर विभागध्यक्ष पद पर बना है। डीन पद से हटने के साथ ही आरोपी प्रोफेसर लंबी छुट्टी पर चले गए और बताया जा रहा है कि वह 15 दिन से ज्यादा की छुट्टी पर गए है।

यह है पूरा मामला

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की कश्मीर की छात्रा ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। यूएसए में रहने वाले छात्रा के भाई ने ई-मेल करके पीजीआई रोहतक के वीसी को शिकायत की थी। इस मामले में जहां कॉलेज की जांच कमेटी बनाई गई है, वहीं महिला आयोग भी मामले की जांच कर रहा है।

महिला आयोग के सामने छात्रा के अलावा पांच अन्य महिला डॉक्टरों ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है तो प्रोफेसर की नौकरानी ने भी उत्पीड़न किए जाने की बात कही थी। उसके बाद से मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं जांच में सामने आया कि प्रोफेसर एक मामले में पंजाब पुलिस की ओर से भगौड़ा भी घोषित है।

सीएम को सोमवार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है और उस जांच में आरोप सही मिले है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और यह जांच रिपोर्ट सोमवार को सीएम को सौंपी जाएगी। उसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी है, यह सरकार को तय करनी है। वहीं इस मामले में जांच के लिए कॉलेज की एक कमेटी बनाई गई है जो पूरी तरह से गलत है। वह कमेटी बाहर के सदस्यों की होनी चाहिए, जिसके लिए मैने डायरेक्टर को कहा था। इसको लेकर ही शुक्रवार को पीजीआई के वीसी से मिला जाएगा और उसके बाद जरूरत पड़ी तो कॉलेज भी आ सकते है।
- प्रतिभा सुमन, चेयरपर्सन, महिला आयोग
विज्ञापन

कमेटी की रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

मेडिकल कॉलेज

मेरे पास पीजीआई के वीसी की ओर से जब पत्र आया तो मैने तुरंत ही कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी। इस मामले में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है और कमेटी की रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब यह कमेटी पर निर्भर करता है कि वह अपनी जांच रिपोर्ट कब तक देती है।
- डॉ. पीएस गहलौत, डायरेक्टर, महिला मेडिकल कॉलेज

- सबसे पहले कश्मीरी छात्रा के भाई ने ई-मेल करके बहन का उत्पीड़न किए जाने की वीसी के पास शिकायत भेजी
- वीसी ने कॉलेज के डायरेक्टर को पत्र भेजा, जिसके आधार पर जांच कमेटी बनाई गई
- अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन जांच करने पहुंची
- महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन दोबारा जांच करने पहुंची तो छात्रा के बयान लिए गए। उसी समय पांच अन्य महिला डॉक्टरों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया तो नौकरी ने भी उत्पीड़न किए जाने की बात कही
- आरोपी प्रोफेसर लंबी छुट्टी पर चले गए और एकेडमिक डीन पद से हटाया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें