फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंदूक दिखाकर लड़की को किया अगवा, दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव गढ़ी कोटाहा में बंदूक दिखाकर लड़की को अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दो युवकों के खिलाफ रायपुररानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी में लड़की की माता ने बताया कि उसकी लड़की स्कूल में पढ़ती है। 20 सितंबर को उनको सूचना मिली कि उसकी लड़की एक होटल के पास खड़ी है। इसके बाद माता मौके पर पंहुची जहां लड़की ने बताया कि गांव का लड़का निसार और सुब्भा पिस्तौल दिखाकर और भाई को जान से मारने की धमकी देकर होटल तक ले आया। उसको होटल के पीछे खड़ा कर दिया। लड़की ने शोर मचाया तो उसे थप्पड़ों से भी मारा गया। इसके बाद माता ने डायल 112 की टीम को जानकारी दी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के साथ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें