दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दहेज का केस दर्ज कराया
विदाई होने से ठीक पहले दूल्हे ने ऐसी हरकत की दी कि उसे एक साथ दो झटके लगे। एक दुल्हन ने दिया और दूजा पुलिस ने। घटना हरियाणा के करनाल की है।
असंध में एक शादी के दौरान उस समय हंगाम हो गया, जब दूल्हे ने मौके पर पैसों की मांग कर दी। दुल्हन वालों ने एक चैक काटकर दिया तो उसे भी फाड़कर लड़की के भाई के मुंह पर दे मारा। यह देखकर लड़की भड़क गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इस तरह हुआ शादी में हंगामा
दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दहेज का केस दर्ज कराया
असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बस्सी की एक लड़की की शादी कुरुक्षेत्र के गांव मैसी के लड़के से होनी थी। बारात भी पहुंच गई, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हा कार मांगने लगा।
लड़की वालों ने कहा कि कार पहले बुक करानी पड़ती है।इसलिए उन्होंने लड़के को चार लाख का चैक काटकर दे दिया, लेकिन उसने यह फाड़कर दुल्हन के भाई के मुंह पर दे मारा। यह देख वहां हंगामा हो गया। दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।
मामला बढ़ता देखकर पुलिस बुलाई गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद देर रात लड़की के पिता ने दूल्हे, उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।