फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लावारिस हालत में मिले 'बेटा-बेटी' के भ्रूण तो खौल गया खून, जानिए मामला

Wed, 14 Mar 2018 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भ्रूण
विज्ञापन
लावारिस हालत में 'बेटा-बेटी' के भ्रूण मिले तो सनसनी फैल गई, लोगों का खून खौल गया, अमानवीयता की हद देखकर। घटना चंडीगढ़ का है। दो भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। जीएमएसएच सेक्टर-16 की इमरजेंसी के महिला शौचालय में सोमवार रात करीब दो बजे सात महीने की एक बच्ची का भ्रूण पड़ा मिला।
विज्ञापन


एक महिला ने भ्रूण पड़ा देख अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को बताया और फिर मामला डॉक्टरों के संज्ञान में लाया गया। सूचना पर सेक्टर-17 थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड व डॉक्टरों से पूछताछ की। साथ ही भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्चरी में रखाकर भ्रूण को शौचालय में फेंक कर फरार हुई आरोपी महिला का पता लगाने के प्रयास किए गए।

पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन आरोपी महिला का फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड खंगालकर आरोपी महिला का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना-17 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

टीन कॉलोनी के गटर में मिला पांच महीने के बच्चे का भ्रूण

गटर में मिला भ्रूण
सेक्टर-52 की टीन कॉलोनी में मंगलवार की सुबह जाम पड़े सीवरेज सिस्टम की सफाई करते समय नगर निगम के कर्मचारियों को गटर में एक बच्चे का भ्रूण पड़ा मिला। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर सेक्टर-61 चौकी के इंचार्ज एसआई ओम प्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मा मौके पर पहुंचे।

नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि बंद पड़े सीवरेज सिस्टम की सफाई करते समय पब्लिक टॉयलेट से सटे एक गटर की सफाई के दौरान उन्हें गटर में कुछ अजीब किस्म का चीज फंसा दिखाई दिया। उसे बाहर निकालने पर पता लगा कि बच्चे का भ्रूण है।

कर्मचारियों ने बताया कि भ्रूण का शारीरिक आकार पूरी तरह बना दिखाई दिया। थाना-36 पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

रिकॉर्ड जुटाने में अभी नहीं मिली सफलता
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस तो दर्ज किया, लेकिन मंगलवार को पुलिस सेक्टर-16 जीएमएसएच अस्पताल, सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल और पीजीआई सहित अन्य क्लीनिक से गर्भवती महिलाओं के पंजीकृत रिकॉर्ड को हासिल नहीं कर सकी।

पुलिस सेक्टर-52 की टीन कॉलोनी निवासी गर्भवती महिलाओं का मेडिकल रिकॉर्ड भी नहीं जुटा पाई। इससे यह पता नहीं लग सका है कि हाल ही में किस महिला का गर्भपात हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें