फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ज्ञानी हरप्रीत सिंह बोले- अगर गुरुद्वारा साहिब न होते तो लगभग सारा उत्तर भारत मुस्लिम होता

Thu, 02 Nov 2023 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि राजस्थान की इस घटना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को केंद्र सरकार को पत्र लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गुरुद्वारे नहीं होते तो उत्तर भारत सारा मुस्लिम होता। उन्होंने कहा कि सिखों को कभी भी न्याय मांगने से नहीं मिला और अब सिखों को मजबूत होने की जरूरत है, तभी न्याय सिखों के कदमों में आएगा। 
विज्ञापन
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राजस्थान के तिजारा में बीजेपी की रैली के दौरान सरकार आने पर गुरुद्वारा साहिबों को 'उखाड़ने' के बयान पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त की। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की रैली में गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय है। भाजपा की इस रैली के समय मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे और उसी समय इस तरह के नफरत भरे भाषण का विरोध करना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने भी इसी सोच के तहत सिख धर्मस्थलों पर हमला किया था और आज भाजपा भी उसी राह पर चलती नजर आ रही है।

विज्ञापन

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि राजस्थान की इस घटना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को केंद्र सरकार को पत्र लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गुरुद्वारे नहीं होते तो उत्तर भारत सारा मुस्लिम होता। उन्होंने कहा कि सिखों को कभी भी न्याय मांगने से नहीं मिला और अब सिखों को मजबूत होने की जरूरत है, तभी न्याय सिखों के कदमों में आएगा। 

हर संभव प्रयास कर लघु संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि एक समय था जब एसजीपीसी के अध्यक्ष बोलते थे, तब दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री को भी जवाब देना पड़ता था और अब एक समय आ गया है कि एसजीपीसी के अध्यक्ष को पत्र लिखना पड़ता है और कोई कार्रवाई नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें