फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में मची भगदड़ से भाजपा उत्साहित

Wed, 12 Mar 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 272 प्लस तथा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर सफलता के लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति की केंदीय कार्यालय दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि इस समय हरियाणा कांग्रेस में जिस प्रकार भगदड़ मची है। उससे स्पष्ट है की प्रदेश के मतदाताओं का कांग्रेस से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है।

प्रदेश में 100 प्रतिशत मतदान हो और हर मतदाता देश के लिए मतदान करे। इसके लिए व्यापक जनसंर्पक अभियान चलाकर कर मतदाता को जागरूक किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने जारी बयान में बताया कि चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत 13-14 व 15 मार्च को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए सहित चुनावी कार्यों में जुटने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन को कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत  विकल्प करार देते हुए यादव ने बताया कि बैठक में सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें